गिरडीह, दिसम्बर 24 -- बगोदर प्रतिनिधि। बगोदर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्र - छात्राओं के सपने 2025 में भी अधूरे रह गए। आठ वर्ष पूर्व बनकर तैयार इस कॉलेज में पढ़ाई को लेकर इलाके के छात्र - छात्राएं काफी आशान्वित हैं, मगर उन्हें अबतक निराशा ही हुआ है। आने वाले नये साल 2026 में कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने का छात्र - छात्राओं को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इस बात की अभी गारंटी नहीं है कि नये साल में यहां पढ़ाई शुरू होगी या नहीं मगर छात्र - छात्राओं को पढ़ाई शुरू होने का इंतजार रहेगा और वे अपने सपने के पूरे होने के दिन का एक बार फिर से इंतजार करेंगे। बता दें कि करोड़ों की लागत से जिस उद्देश्य के साथ कॉलेज का निर्माण किया गया था। वह उद्देश्य आठ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज का विशाल भवन सिर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.