देहरादून, फरवरी 21 -- फोटो देहरादून। राजकीय पॉलिटेक्निक, आमवाला में बालाजी फाउंडेशन एवं देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से 11वां निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य आरपी यादव, भीम सिंह राणा और विक्रम सिंह कठैत ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला और शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। बालाजी फाउंडेशन के संस्थापक नरेश प्रसाद भट्ट ने रक्तदाताओं को कार्ड वितरित किए। कहा कि युवाओं का यह प्रयास थैलेसीमिया, कैंसर पीड़ितों, दुर्घटनाग्रस्त लोगों और गर्भवती महिलाओं के लिए जीवनदान साबित होगा। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति से रक्तदान की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने स्कूल प्रशासन और ब्लड सेंटर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.