नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नैनीताल में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज प्रशांत जोशी के निर्देशन में लगे शिविर में प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य प्रणाली, एनडीपीएस एक्ट के बारे में बताया। बताया कि एक्ट में सजा मादक पदार्थ की मात्रा के आधार पर तय होती है। बताया कि छोटी मात्रा इसमें एक वर्ष तक की कैद या 10000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। शिविर मे प्रधानाचार्य एकेएस गौड़, प्रतिभा आर्या, यशवंत कुमार, अध्यापिका प्रतिभा आर्या मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.