देवरिया, मार्च 8 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार की शाम को पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी, परिजन उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। लार थाना क्षेत्र के भैसहीं निवासी रितिक कुशवाहा(18) पुत्र संजय पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह औरेया में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह घर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया जिससे वह आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी, परिजन उसे आनन- फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लार लेकर पहुंचे,जहां उसकी हालत गम्भीर देख कर चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.