मुंगेर, फरवरी 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक रमनकाबाद के छात्र ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के मय गांव निवासी पीयूष कुमार परीक्षा मे फेल कर गया था। हाल मे वह फिर कम्पार्टमेंटल का परीक्षा देकर आया था। परीक्षा का पेपर अच्छा नहीं जाने की वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था और बिना किसी को कुछ बताये किराये के मकान में रह रहा था। तनाव की वजह से उसने कीटनाशक दवा खा लिया। जब पीयूष की हालत बिगड़ने लगी तो सहपाठी ने उसे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.