दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वावधान में गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव उमंग-2026 का आयोजन लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में किया गया। खेल महोत्सव में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल महोत्सव की शुरुआत एथलेटिक्स एवं दौड़ प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग जैसी विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह और उमंग के माहौल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कि...