रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग (छठे सेमेस्टर) के 50 विद्यार्थियों ने शनिवार को रातू स्थित एसएनएल बियरिंग लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञों और प्रबंधकों ने छात्रों को मैन्युफैक्चरिंग की बारीकियों से अवगत कराया। संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. विजया लक्ष्मी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र औद्योगिक माहौल को बेहतर समझते हैं। प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ. सतीश कुमार के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के लिए तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.