रांची, फरवरी 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएचसी के लेबर रूम में हेपेटाइटिस-बी की 'बर्थ डोज' के साथ-साथ इम्यूनोग्लोबुलिन टीका हर समय उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। कहा है कि यदि कोई मां पॉजिटिव पाई जाती है, तो उसके नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर ये दोनों टीके अनिवार्य रूप से लगाएं। मां से बच्चों में इसके प्रसार को रोकने के लिए 24 घंटे का यह गोल्डेन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी और आरसीएचओ को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस-बी जांच सुनिश्चित करते हुए इसकी एंट्री एमसीपी कार्ड में भी की जाए। रिम्स मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर उन्होंने कहा कि रिम्स, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.