नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- Vodafone idea share price: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर शुक्रवार को डिमांड में रहे। दरअसल, कंपनी की सब्सिडियरी द्वारा 3300 करोड़ रुपये जुटाने और एजीआर बकाया पर संभावित सरकारी राहत की खबरों के बाद शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। कारोबार के अंत में शेयर 5.75% चढ़कर 11.96 रुपये पर पहुंच गए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 12 रुपये तक गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में उछाल आया है। बता दें कि इस साल अब तक शेयर में 49 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।3300 करोड़ रुपये जुटाए बीते गुरुवार को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि उसकी सब्सडियरी- वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (VITIL) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 3300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल VITIL वोडाफोन ...