नई दिल्ली, फरवरी 4 -- अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील के ऐलान और बजट में मिले तोहफे के बाद टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों की चमक बढ़ गई है। इस सेक्टर के छोटे-बड़े, लगभग हर शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से एक शेयर मुकेश अंबानी की टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज भी है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को इस शेयर में 2 पर्सेंट से ज्यादा उछाल आया और भाव 16.92 रुपये तक जा पहुंचा। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 1.80% बढ़कर 16.37 रुपये पर पहुंच गया। बता दें कि आलोक इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड का ज्वाइंट वेंचर है। इसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 75 फीसदी है। रिलायंस के पास कंपनी के 40 फीसदी या 1,98,65,33,333 शेयर हैं। कंपनी की बात करें तो कॉटन और पॉलिएस्टर, दोनों ही क्षेत्रों में इस...