गंगापार, फरवरी 22 -- उतरांव पुलिस ने पॉक्सो एवं अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फुलपुर थाना क्षेत्र के गुलचपा गांव निवासी नितिन कुमार कन्नौजिया पुत्र मूलचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि आरोपी को उतरांव थाना क्षेत्र के महुआकोठी से चांदोपारा जाने वाले मोड से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...