सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भासर में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त मो० परवेज के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र को पुलिस ने विधिवत् चस्पा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उक्त मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त मो० परवेज की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा इश्तिहार जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस टीम ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त के संभावित निवास स्थान एवं सार्वजनिक स्थलों पर इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त को नियत तिथि तक आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर हाजिर नहीं होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ...