बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। कादरचौक थाना पुलिस ने पॉक्सो के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अरजीत उर्फ टिप्पी पुत्र राम सिंह निवासी भूड़ा भदरौल थाना कादरचौक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस आरोपी अरजीत की काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...