गाजीपुर, जनवरी 5 -- दुल्लहपुर। थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे थे। इसी दौरान बद्धोपुर नहर मलेठी के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र राजभर पुत्र स्वर्गीय हरिश्चन्द्र राजभर निवासी ग्राम मलेठी थाना दुल्लहपुर के रूप में हुई है। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...