बांका, जनवरी 22 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को झिटका गांव से गिरफ्तार किया है, जबकि दो इस्तेहार वारंटी को धर्मायचक गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इस्तेहार वारंटियों में धर्मायचक गांव के सिंटू दास एवं आनंदी दास के नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इधर झिटका गांव से पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को भी रजौन पुलिस ने गिरफ्तार कर बांका न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...