भागलपुर, फरवरी 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुद्धूचक थाना क्षेत्र के किसनदासपुर गांव निवासी अंकुश कुमार को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रसलपुर थाना पुलिस ने एकचारी में छापेमारी कर फर्नीचर की दुकान में चोरी करने के आरोप में सागर मंडल को गिरफ्तार किया। कहलगांव थाना पुलिस ने खरबा टोला में छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के आरोपित पंकज यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, सिंया गांव में छापेमारी कर कुर्की-जब्ती वारंटी अजय महलदार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...