गाजीपुर, जनवरी 9 -- खानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दोपहर में मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो का आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि नौ जनवरी को दोपहर में औड़िहार जौनपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान चन्द्रिका पुत्र रामाधार निवासी बहदिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थाना खानपुर में मामला पंजीकृत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...