जौनपुर, फरवरी 7 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक विद्यासागर की टीम ने आरोपी निखिल कुमार गौड़ निवासी ग्राम दरमौली थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज को रोडवेज बस अड्डा मुंगराबादशाहपुर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता से सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी और दोनों के बीच बातचीत के बाद संबंध बने। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.