सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। धम्मौर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में नामजद होकर फरार चल रहे आरोपी केला प्रसाद (40) पुत्र रामफेर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबोचा। आरोपी बंधुआकला थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष धम्मौर अन्जू मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा। साथ ही उसे जेल रवाना करने के लिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई करने के बाद सीजेएम ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...