बागेश्वर, फरवरी 6 -- बागेश्वर। डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल द्वारा विकास भवन सभागार में आयोजित तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समान कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के साथ ही पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा स्वयं को निरंतर अद्यतन रखने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक महेश कोहली ने बताया कि सामाजिक लिंगभेद के कारण महिलाओं एवं लड़कियों को कई बार समान अवसर नहीं मिल पाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...