बगहा, सितम्बर 5 -- नौतन। पुलिस ने गुरुवार की रात्रि छापेमारी कर पोस्को एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रतन माला वार्ड नंबर 33 बगहा का राजा कुमार सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र की रंजीता देवी ने थाने में आवेदन देकर 335/24 में केस दर्ज काराई। बताया कि उक्त आरोपी सहित तीन लोगों ने शादी की नियत से उनकी किशोरी के अपहरण कर लिया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही रही थी। गुरुवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बगहा से गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। जहां गिरफ्तार व्यक्ति पर हाई कोर्ट से गिरफ्तार हेतु रोक लगा गया है। जहां हाई कोर्ट के पत्र परिजनों द्वारा देने के बाद उक्त व्यक्ति को थाने से छोड़ दिया गया।

ह...