समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के कुसैया गांव से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सकिन्द्र सहनी के रूप में की गई है। दारोगा ब्यूटी रानी ने बताया की 10 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें अपने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगायी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। इधर उसके घर आने का भनक मिलते ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...