मोतिहारी, जनवरी 13 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत इंग्लिश गांव में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदन राय, ग्राम इंग्लिश के रूप में की गई है। डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि नंदन राय को पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में दरोगा संतोषी कुमारी, दरोगा राजेश कुमार, दरोगा अविनाश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...