लखनऊ, नवम्बर 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के आईएमएस ने शुक्रवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम 2012 पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। विधि संकाय के प्रोफेसर, प्रो. अभिषेक तिवारी ने इस सत्र का संचालन किया। प्रो. अभिषेक ने पॉक्सो अधिनियम 2012 पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए सुरक्षा उपायों पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के सभी एमबीए पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञ से कई प्रश्न पूछे। विशेषज्ञ ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...