जौनपुर, दिसम्बर 16 -- यूपी के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज और पैसे को लेकर उपजे विवाद में इकलौते बेटे ने मां-बाप की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक फरार हो गया। सोमवार की शाम जब आरोपी पकड़ा गया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। शव बरामदगी के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। वाराणसी की रहने वाली वंदना देवी ने 13 दिसंबर को जफराबाद थाने में तहरीर देकर अपने माता, पिता और भाई के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वंदना ने बताया था कि जफराबाद के अहमदपुर पुरानी गोदाम निवासी उसके 62 वर्षीय पिता श्याम बहादुर और 60 वर्षीय मां बबीता देवी आठ दिसंबर से लापता हैं। इकलौता भाई 37 वर्षीय अंबेश कुमार उन्हें ढूंढने निकला था, लेकिन वह भी 12 दिसंबर से घर नहीं लौटा। पुलिस न...