गाजीपुर, फरवरी 20 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बुढाडीह गांव में टिकट के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। हमले में युवक की पसली टूट गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुढाडीह निवासी सुभाष यादव पुत्र दधिबल यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही आशीष यादव और मनीष यादव से टिकट के पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। बात बढ़ने पर दोनों भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए सुभाष की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण पीड़ित के बाएं तरफ की पसली में फ्रैक्चर हो गया है। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...