रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने पुंदाग निवासी मिनहाज आलम के अपहरण की झूठी पटकथा के साथ ड्रग्स माफियाओं का खुलासा किया है। पुंदाग पुलिस की तफ्तीश में राजस्थान के ड्रग्स माफियाओं के तार झारखंड से जुड़े होने की बात सामने आयी है। फिलहाल राजस्थान नंबर के ट्रक जगन्नाथपुर थाने में जब्त कर रखे गए हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि मिनहाज आलम पैसों के लेनदेन को लेकर खुद राजस्थान चला गया था और अपने अपहरण की झूठी रिपोर्ट पत्नी से दर्ज करवायी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस मिनहाज की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी। पुलिस को पता चला कि मिनहाज खुद से राजस्थान चला गया है। जांच में पता चला कि मिनजाह का संबंध ड्रग्स माफियाओं से भी है। पुलिस को इसका सबूत हाथ नहीं लगा है। लेकिन, पता चला कि मिलन नामक एक व्यक्ति...