मेरठ, जनवरी 3 -- शिवलोक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपी पक्ष ने पथराव मारपीट करते हुए एक युवक की उंगली तोड़ दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मवाना रोड स्थित शिवलोक कॉलोनी के पास झुग्गी झोपड़ी में कुछ परिवार रहते हैं। वह ढोल बजाकर अपना भरण पोषण करते हैं। धर्मेन्द्र और शिव नाम के युवक में दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर शुक्रवार सुबह से विवाद चल रहा था। देर शाम शिव पक्ष की तरफ से कार में कुछ बाहरी युवक मौके पर पहुंचे और पथराव व मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने तमंचे से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपी तेजी से कार को दौड़ाते हुए कई लोगों को टक्कर मारकर भाग निकले। इस घटना में आरोपियों ने एक युवक की उंगली भी तोड़ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.