मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मझोला थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में उधारी के रुपये वापस मांगने पर ट्रांसपोर्टर को चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर निवासी ट्रांसपोर्टर फिरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने गांव के ही सहरोज को 2 लाख 20 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे देने के बाद दो माह बीत गया, लेकिन उसने पैसे नहीं वापस किया। बाद में टालमटोल करने लगा। फिरोज के अनुसार बीते 24 जनवरी को सहरोज ने कॉल करके कहा कि अभी मेरे पास एक लाख रुपये हैं, लेने हो तो ट्रांसपोर्टनगर आ जाओ मैं यहीं हूं। पीड़ित फिरोज के अनुसार सहरोज की बात का विश्वास करके वह ट्रांसपोर्टनगर में एआरटीओ ऑफिस के पास पहुंच गए, वहां पहुंचते ही सहरोज ने अपने दोस्त रामप...