हापुड़, फरवरी 11 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला के साथ एक महिला ने पैसो का लालच देकर उससे फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा लिया। पीड़ित महिला ने डीएम अभिषेक पाण्डेय को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम को दिये गये शिकायत पत्र के अनुसार मोहल्ला निवासी ओमवती ने बताया की वह एक अनपढ और गरीब है। उसने अपने पति के ईलाज के लिये एक महिला से पैसे उधार मांग लिये। जिसके बाद आरोपी महिला ने पीड़िता को इकरारनामा करने को कहा। जिसमें पीड़िता उसकी बात पर सहमत हो गई। इसके बाद महिला ने पीड़िता को 1.5 लाख रुपये देने को कहा ,जिसमे कि उसने पैसे नहीं दिए। आरोप है कि आरोपी महिला ने पीड़िता को बिना पैसे दिये धोखाधड़ी कर उससे फर्जी बैनामा करा लिया है। पीड़िता महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.