आगरा, फरवरी 14 -- यूपी के आगरा में पैसे लेकर नो-एंट्री से वाहन को पास कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में टीएसआई समेत तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है। शमसाबाद मार्ग पर गुतला से रोहता, ग्वालियर हाइवे की ओर जाने वाले मार्ग पर दिन में नो-एंट्री रहती है। सुविधा शुल्क देने पर नो एंट्री में भी बड़े वाहनों को प्रवेश मिल जाता है। इस अवैध वसूली से परेशान किसी व्यक्ति ने छिपकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आते ही डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने टीएसआई शिव शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी मोहम्मद खान व आरक्षी जितेंद्र सिंह धाकड़ को निलंबित कर दिया। मौके पर मौजूद दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी यातायात रामप्रवेश गुप्ता को दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.