झांसी, नवम्बर 26 -- झांसी संवाददाता। झांसी के एक निजी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पैसे के लिए अस्पताल प्रबंधन ने शव को ही बंधक बना लिया। जब पैसे मिले तो परिजनों को शव सौंपा गया। इस मामले के बाद परिवार वाले अस्पताल प्रबंधन पर धमकाने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को शाम करीब पांच बजे निजी अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। गुरुवार को छह: दिनों से हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। इलाज में परिवार से 60 हजार रुपए की दवा मंगाई गई और 37 हजार रुपए कैश जमा कराया गया। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने 1.14 लाख रुपए का बिल बना दिया और बाकी के 77 हजार रुपए की मांग की। जब परिवार पैसे नहीं दे पाया और 5 घंटे तक लाश उन्हें नहीं दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव से कुछ वरिष्ठ ल...