सीवान, दिसम्बर 1 -- तरवारा(सीवान), एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने पैसे मांगने पर मां द्वारा इंकार किए जाने के बाद उसे ईंट से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन 24 घंटे बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान भेलपुर निवासी बालेश्वर शर्मा की पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है। उनकी हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पुत्र संदीप कुमार शर्मा पिछले लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। शनिवार दोपहर वह खेत की ओर गया, जहां उसकी मां चंपा देवी काम कर रही थीं। वहां उसने मां से पैसे की मांग की। मां के मना करने पर संदीप अचानक उग्र हो गया और पास पड़ी ...