बरेली, नवम्बर 23 -- नाबालिग प्रेमी जोड़ा पैसे खत्म होने पर घर लौट आया। इसके बाद किशोर दोबारा अपनी प्रेमिका को देखने गया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेजे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। शीशगढ़ निवासी किशोर और बारादरी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई और दोनों के बीच बात होने लगी। किशोरी के परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद करीब 14 दिन पूर्व दोनों घर से भाग निकले। किशोरी के पिता ने किशोर के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज करा दी। कई दिन तक वे दोनों आगरा, मथुरा और वृंदावन घूमते रहे लेकिन जब पैसे खत्म हो गए तो कोई रास्ता नहीं दिखा और दोनों वापस आ गए। किशोरी को सेटेलाइट पर छोड़कर किशोर अपने घर चला गया। शनिवार को वह दोबारा उसे मिलने संजयनगर तिराहे पर आया तो पुलिस ने गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.