नई दिल्ली, जनवरी 20 -- PhonePe Ipo news: फिनटेक कंपनी-फोनपे को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बाजार (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है और कंपनी जल्द ही इस संबंध में दस्तावेज दाखिल करेगी। यह उन निवेशकों के लिए खुशखबरी है जो आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई की योजना बनाते हैं।क्या है कंपनी का पूरा प्लान सूत्रों के अनुसार यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी। कंपनी ऑफर फॉर सेल के जरिए 12,000 करोड़ रुपये (1.35 बिलियन डॉलर) जुटाने की सोच रही है। उम्मीद है कि इस ऑफर से फोनपे की वैल्यू करीब 15 बिलियन डॉलर हो जाएगी। आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह कुल मिलाकर लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं, कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और जेप...