रामपुर, दिसम्बर 15 -- क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया जदीद निवासी निवासी वीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि श्यामपुर गांव निवासी व्यक्ति के घर बीती 20 नवंबर को विवाह का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें उनका खाना बनाने का विद मटेरियल 4 लाख तीस हजार का ठेका था। जिसमें से 1 लाख नब्बे हजार रुपए ही दिए गए है।आरोप लगाया कि बाकी के रुपए लेने के लिए जब वह रठौंडा स्थित उनकी दुकान पर गया तो आरोपी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और मारपीट कर गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित द्वारा बताया कि अभी भी उसके दो लाख से अधिक पैसे निकल रहे है।लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया।उन्होंने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.