बगहा, जनवरी 5 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी निवासी रजनीश कुमार ने पैसे के लेन-देन के विवाद में शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता व संदीप कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। इनरवा थाना में दर्ज केस में रजनीश कुमार ने उधार लिए रुपये वापस कर देने के बाद भी और रुपये मांगने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में रजनीश कुमार ने पुलिस से बताया है कि उन्होंने व्यवसाय के सिलसिले में दोनों भाइयों से पांच लाख रुपये उधार लिया था। पिछले वर्ष 15 जुलाई को पैसे वापस कर दिया। इसके बावजूद दोनों भाई फोन कर गाली गलौज करते हुए एक लाख 70 हजार रुपये और मांग रहे हैं। अपहरण कराने और गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। जबकि उधार लिए पैसे देने के अलावा संदीप गुप्ता के बैंक खाता में डेढ़ ...