फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के पोखरी टिकुरा मजरे गढ़ा गांव में पैसे के लेनदेन में मारपीट हो गई। इस मारपीट में रामकरन निषाद गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि निजी टयूबबेल है, खेतों में सिंचाई का काम करते है। चार वर्ष पूर्व जगदीश निषाद से पांच हजार कर्ज लिया था। तीन हजार की सिंचाई की थी, शेष दो हजार लौटा दिया था। इसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने दो पर केस दर्जकर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...