गोरखपुर, जनवरी 27 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसहरा में समूह के पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सभा कुसहरा निवासी राजकुमार पुत्र ललई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि समूह के पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के ही गौरव कुमार, रुकमिड़ी, प्रीती, निशा, शांति, कमला व रामकृपाल उसके दरवाजे पर चढ़ आए और पुत्री नीतू को गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.