बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने त्रिलोकपुर तिवारी में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव के रहने वाले प्रेमशंकर तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी आदित्य तिवारी ने फर्जी तरीके से पैसे की मांग की। न देने पर एक राय होकर विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। उनके भाई शुभम तिवारी को मारापीटा। बचाने के लिए आए शिवम तिवारी, सत्यम तिवारी को भी मारापीटा। घर के अन्य लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपी आदित्य तिवारी, रामप्रकाश तिवारी, आयुष तिवारी, कृष्णनन्दनी, रोशनी तिवारी, आदित्य मिश्रा और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...