महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ने फरेंदा और कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के दो युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। काफी समझाया गया, लेकिन विवाद सुलझता न देखकर एक पक्ष सिकन्दर और दूसरे पक्ष नीबर यादव का चालान कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...