बदायूं, जनवरी 5 -- दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी लोग पैतृक जमीन और पैसे के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। रविवार को गांव सिंगोला निवासी नेकराम पुत्र रघुवीर और महावीर पुत्र रघुवीर सिंह के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। वहीं गांव रसूलपुर कलां निवासी प्रमोद पुत्र सोनपाल तथा दूसरी ओर किशन पुत्र वीरपाल और साहब सिंह पुत्र कल्याण के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। सूचना पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। थानाध्यक्ष जरीफनगर सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...