वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी। उम्मीद एजुकेशन ऐंड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ककरमत्ता स्थित लॉन में एसोसिएट मीट हुआ। इसमें अलग-अलग जनपदों से 150 से अधिक लोगों ने एसोसिएट बनने की इच्छा जताई। ट्रस्ट के निदेशक समर तनवीर ने कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित नहीं होगा। इसी सोच से गांव-गांव घर-घर जाना होगा तब जाकर समाज में सकारात्मक बदलाव होगा। चेयरमैन नवाज शरीफ ने कहा कि ट्रस्ट छात्रों के कॉलेज फीस की जिम्मेदारी लेता है। छात्रों को केवल अपने रहने-खाने और परीक्षा शुल्क का ही खर्च उठाना होता है। संचालन सरताज खान ने किया। इस दौरान संजीदा सरताज, गनी खां, अल्ताफ खान, प्रशांत मिश्रा, प्रहलाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...