गढ़वा, दिसम्बर 12 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव निवासी कामेश्वर मेहता के 30 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार मेहता का इलाज पैसे के अभाव में नहीं हो पा रहा है। आशीष पिछले चार महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। वर्तमान में उसका इलाज लखनऊ के अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से चल रहा है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि उसका डायलिसिस हुआ था लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं है। गरीबी के कारण डॉक्टर के किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह के बाद भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। आशीष की मां मालती देवी अपनी किडनी दे तो रही है लेकिन गरीबी के कारण ट्रांसप्लांट नहीं करा पा रहे हैं। पिता कामेश्वर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.