ललितपुर, दिसम्बर 30 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवेशी बाजार में मजदूर से लौट कर घर जा रहे एक मजदूर को शराबी ने दबोच कर पहले तो उससे उधार पैसे मांगे और जब मजदूर ने पैसे देने से मना किया, तो उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित मोहल्ला मवेशी बाजार निवासी अंतिम पुत्र नाथूराम रैकवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...