जमशेदपुर, मार्च 29 -- टाटानगर की छह पैसेंजर ट्रेनों का कोच अप्रैल में बदलेगा। इसके अलावा 10 अप्रैल से ट्रेन का नंबर व परिचालन समय भी बदलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से शुक्रवार को पैसेंजर से मेमू बनने वाली ट्रेनों का नंबर जारी किया गया है। इससे टाटानगर-बड़बिल पैसेंजर, टाटानगर-गुवा पैसेंजर, टाटा-बरकाकाना पैसेंजर, टाटानगर-चक्रधरपुर और टाटानगर-खड़गपुर की दो पैसेंजर ट्रेनों को मेमू बनाया जाएगा। बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेनों का रैक बदलने से विभिन्न मार्ग की ट्रेनों के भी परिचालन स्थिति में सुधार होगा, क्योंकि खड़गपुर, हटिया व अन्य स्टेशन से टाटानगर आकर ट्रेनें दूसरे मार्ग पर नंबर बदलकर रवाना होती हैं। पैसेंजर से मेमू बनने वाली ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ जाएगी। इससे रेलवे को स्टेशन दर स्टेशन खुलने व ठहराव के समय में बदलाव करना पड़ेगा। जानकार बतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.