महाराजगंज, मार्च 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा-गोरखपुर रेल रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 55071 के नकहा जंगल से 2:50 पर चलकर 5:15 बजे शाम को नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय निर्धारित है। बीते तीन दिनों से ट्रेन का संचालन इस कदर लड़खड़ा गई है कि शाम की आखिरी पैसेंजर ट्रेन 55072 नौतनवां से 6:55 बजे नकहा जंगल के लिए रवाना ही नहीं हो पा रही है। ट्रेन संचालन लड़खड़ाने से गोरखपुर से नौतनवा आने वाले यात्रियों की दुश्वारियां हो ही रही हैं। नौतनवां से गोरखपुर और वहां से दूसरी ट्रेनों के जरिए बड़े शहर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई है। नौतनवा गोरखपुर रेलखंड पर प्रतिदिन शाम को पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन नौतनवां रेलवे स्टेशन से नकहा जंगल के लिए आखिरी ट्रेन के रूप में संचालित होती है। ऐसी स्थिति में ट्रेन का 8 से 10 घंटे देरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.