पूर्णिया, दिसम्बर 25 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन में बनमनखी जंक्शन पर दो छात्राओं के मोबाइल की चोरी कर ली। पीड़ित छात्राओं ने इस संबंध में राजकीय सहायक रेल थाना बनमनखी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार जानकीनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जानकीनगर वार्ड संख्या 09 निवासी श्वेता कुमारी अपनी सहेली छोटी कुमारी के साथ गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी से लौट रही थीं। वे पूर्णिया कोर्ट से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55569 अप से जानकीनगर आ रही थीं। इसी दौरान ट्रेन के एक बोगी में अज्ञात उच्चकों ने दोनों छात्राओं के मोबाइल की चोरी कर ली। पीड़ित छात्राओं ने राजकीय रेल थाना बनमनखी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। यात्रियों ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट, केनगर, अलीनगर हाल्ट, सरसी, बनमन...