मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर ट्रेन के नीचे शार्ट सर्किट से आग लगने को लेकर जीएम ने आरएलडीए के अधिकारियों को फटकार लगाई। दिल्ली से पहुंची आरएलडीए की जीएम कंचन शशि ने जंक्शन परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही विश्वस्तरीय जंक्शन निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मॉनिटरिंग में लापरवाही व प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बता दें कि बीते रविवार को प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी मेमू ट्रेन के नीचे शॉर्ट सर्किट हुआ था। जांच में पता चला कि आरएलडीए ने निर्माण कार्य को लेकर प्लेटफॉर्म व पटरियों के बीच बिजली के तार बिछाए हैं। इसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.