मैनपुरी, जनवरी 3 -- इटावा मैनपुरी रेलवे लाइन पर ग्राम रूपपुर और रतिभानपुर के निकट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर छह गायों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे और उसमें भरे हुए पानी में गोवंशों के शव ग्रामीणों ने देखे तो घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। मरी हुई गायों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मैनपुरी रेलवे स्टेशन से करहल होकर एक पैसेंजर ट्रेन इटावा तक सुबह 5 बजे के करीब जाती है। यही ट्रेन रात में 9 बजे के करीब मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर वापस लौटती है। यह ट्रेन सुबह मैनपुरी स्टेशन से रवाना हुई। बताया गया कि जैसे ही यह ट्रेन रूपपुर और रतिभानपुर गांव के बीच में पहुंची तभी ट्रैक पर खड़ी 6 से 7 गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने मरी हुई गायों के शव इधर-उधर पड़े देखें तब घटना की जानकारी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.